फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम का अपहरण कर गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के पूरे राम रामजियावन तिवारी पुरवा भवानी तोरोमाफी में मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम एकाएक लापता हो गई।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने तलाश शुरू की तो पास की एक गली में मासूम की लाश पड़ी मिली। पता चला कि, गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।

वारदात किसने व किन कारणों से अंजाम दी? ये नहीं पता चल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृत बच्ची की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

क्षेत्र के पूरे राम रामजियावन तिवारी पुरवा भवानी तोरोमाफी निवासी विनोद कुमार की तीन वर्षीय पुत्री रानी मंगलवार शाम 5:30 बजे घर के बाहर खेलते वक्त अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन


रानी की मां शोभा, मौसी रुचि व नानी शिवपता आदि ने आसपास तलाश शुरू करने के साथ ही कोतवाली में सूचना दी। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर रानी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद घर के पास एक गली में रानी की लाश पड़ी मिली। रानी के गले पर निशान देख आशंका जताई गई कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।

सीओ आभा पांडेय व प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ ने बताया कि, मृतका की मां शोभा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही हत्यारे को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें