फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में बालक घायल, लाइसेंसी बंदूक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
08-अयोध्या-तारुन थाना क्षेत्र के परसावां मोहल्ला मजरे हरीपुर में हर्ष फायरिंग से घायल बालक - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
तारुन (अयोध्या)। थाना क्षेत्र तारुन की ग्राम सभा परसावा महोला मजरे हरीपुर में सोमवार देर शाम आयोजित एक वैवाहिक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोली कार्यक्रम में मौजूद एक 12 वर्षीय बच्चे को लगी। घायल को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन में भर्ती कराया गया है। इस मामले में घायल बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी दोनाली बंदूक व तीन कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
ग्राम सभा निवासी राम सकल वर्मा के लड़के की शादी के बाद सोमवार की शाम घर पर प्रीतिभोज का आयोजन था। इस दौरान दो लोग अपनी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग करने लगे। इसमें से एक गोली कार्यक्रम में मौजूद 12 वर्षीय प्रिंस कुमार पुत्र दीपक कुमार निवासी हरीपुर के कूल्हे को चीरती हुई निकल गई। बच्चे को गोली लगने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घायल बालक को इलाज के लिये परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने लाइसेंसधारी वेद प्रकाश दुबे व उनके साथी माता प्रसाद वर्मा निवासी अहिरौली थाना हैदरगंज को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायल बच्चे के पिता की तहरीर पर हैदरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम सभा अहिरौला निवासी माता प्रसाद वर्मा तथा वेद प्रकाश दूबे के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही वेद प्रकाश दूबे के जारी बंदूक के लाइसेंस को निरस्त कराने की कार्रवाई भी शुरू की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें