फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के चलते हुई थी महेश की हत्या

विज्ञापन
14-अयोध्या-पुलिस लाइंस में पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बिडहाल निवासी युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने पति और भाइयों के साथ मिलकर की थी। इन सभी ने पहले खाने में नींद की गोली मिलाई, बेहोश होने के बाद दुपट्टे व तकिए के सहारे गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के बाहर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने चारों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी शैलेष पांडेय ने बताया कि महेश कनौजिया का उक्त विवाहिता महिला से सात-आठ वर्षों से संबंध थे। धीरे-धीरे यह बात गांव वालों व उसके ससुरालीजनों को मालूम हो गया था। विवाहिता की बदनामी होने लगी थी। महिला ने अपने पति सतीशचन्द्र यादव के कहने पर 13 अगस्त की रात 8 बजे सोची समझी साजिश के तहत अपने प्रेमी महेश कनौजिया निवासी बिडहाल को मायके बुलाया। नींद की गोली चाय में डालकर दिया था। जब महेश सो गया तो योजनाबद्ध तरीके से विवाहिता ने अपने पति सतीश व भाई भानू यादव व अक्षय कुमार यादव के साथ मिलकर दुपट्टे व तकिए के सहारे गला दबाकर हत्या कर दी।
रात में ही भानू यादव व अक्षय कुमार के सहयोग शव को मृतक की ही बाइक पर बीच मे रखकर गांव के बाहर सड़क पर बनी पुलिया के पास नाले में फेंक दिया था। बाइक को रौजागांव क्रासिंग के पास झाड़ी में छिपा दिया था। बताया कि थाना प्रभारी रुदौली विनोदबाबू मिश्र व एसओजी प्रभारी रतन कुमार शर्मा की टीम ने विवाहिता, उसके पति व दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें