फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसे बाइक सवार, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा। पूरा कलंदर थाने से चंद कदम दूर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार की देररात करीब 10 बजे हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में एक बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गोलू (28) पुत्र रामचंद्र यादव और रमेश यादव (26) पुत्र राम उजागिर यादव निवासी ग्राम टकसरा शाहगंज थाना इनायतनगर बाइक से आवश्यक कार्य से शहर गए थे। शनिवार की देर रात 10 बजे घर लौटते समय पूराकलंदर थाने से कुछ दूर आगे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर द लेप्रोसी मिशन अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। पूराकलंदर थाना प्रभारी विजय सेन सिंह ने बताया कि ट्राली और क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में लिया गया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। घटना के बाबत मृतकों के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई।
हादसे में दो की मौत
रूदौली। नेशनल हाईवे कोतवाली रुदौली के ग्राम मुजफ्फरपुर के पास टाटी बाबा मंदिर बाबा बाजार से खरीदारी कर पत्नी के साथ साइकिल से घर वापस जा रहे अधेड़ दंपति को डीसीएम ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से हो गए। जहां घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली रुदौली के ग्राम अल्हवाना निवासी दुरगन (55) पुत्र गंगा अपनी पत्नी रामावती के साथ कोतवाली रूदौली के मुजफ्फरपुर मे लगने वाली बाजार में साइकिल से गए थे। बाजार से खरीददारी कर घर वापस आते समय रात 8.30 बजे अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिसमें दुरगन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रुदौली कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एक अन्य हादसे में अयोध्या क्षेत्र अंतर्गत दर्शन नगर कूड़ा केशवपुर चौराहे पर साइकिल सवार राधेश्याम यादव निवासी ग्राम तिहुरा माझा थाना कोतवाली अयोध्या को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी दर्शननगर राजेश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें