फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना पूराकलंदर के कोडरी चौराहे पर तीन फरवरी को ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मारकर 96 हजार की हुई लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों का एक संगठित गिरोह है, जो अयोध्या समेत जगदीशपुर, खजुरहट, अमेठी व सुलतानपुर में भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 18 जनवरी को कुचेरा बाजार में दंपती से व 24 जनवरी को कुमारगंज में ग्राहक जनसेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट में भी इन्हीं का हाथ था।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि जिले में हुई लूट की वारदातों का खुलासा करने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। 3 फरवरी को जिले के पूराकलंदर में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक शांतिपुर मजरे देनू पांडे का पुरवा निवासी प्रमोद पांडे (30) को गोली मारकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 96 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

18 जनवरी को कुचेरा बाजार में बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे दंपती से 6 हजार व 24 जनवरी को कुमारगंज में ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारी दुर्गा प्रसाद यादव से भी 40 हजार की लूट हुई थी। जांच में पता चला कि तीनों वारदातों को एक ही अंदाज में अंजाम दिया गया था।
पुलिस का शक गहराया कि तीनों घटनाओं में एक ही गिरोह का हाथ है। थाना प्रभारी कुमारगंज अजय सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह कुमारगंज के मसेढ़ा रामपुरवा डबल नहर से लूट में शामिल तीन आरोपियों सूरज सिंह निवासी कोरावन थाना खंडासा, शिवम पाठक निवासी कामापुर कादीपुर थाना महराजगंज व अभिषेक उपाध्याय निवासी मजनाई थाना इनायतनगर को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से दो तमंचे, एक बाइक व 55 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने जिले की इन तीनों घटनाओं के साथ जगदीशपुर, खजुरहट, अमेठी व सुलतानपुर में भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। कुबूला कि इन वारदातों में उनके साथ विकास सिंह निवासी मोहसिनपुर अरसी थाना महराजगंज भी शामिल था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। गिरोह का सरगना हैदरगंज निवासी उग्रसेन यादव है। वहीं अटवाई थाना अहिरौली जिला अंबेडकरनगर का संदीप तिवारी भी गैंग का मुख्य सदस्य है। ये लोग घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करते थे। इसके बाद सुनसान जगह देख वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें