अयोध्या। जिले में सोमवार को अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर सहित आठ और लोग पॉजिटिव मिले हैं। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि सोमवार को 3567 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई।
विज्ञापन
जिसमें कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए नमूना एकत्र करवाने की टीम के प्रभारी हेल्थ कोऑर्डिनेटर समेत आठ लोग पॉजिटिव मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है।