अयोध्या। सिविल कोर्ट के दो न्यायाधीश, पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी सहित मंगलवार को 63 और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप रहा। कचहरी परिसर में प्रतिदिन संक्रमण बढने से यहां से जुड़े अधिवक्ताओं में भी खौफ व दहशत का माहौल है। मंगलवार को मिले इन मरीजों को लेकर जिले में संक्रमितों की संख्या अब 1683 हो गई है।
कई दिनों से कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हुई कचहरी के खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। प्रतिदिन यहां संक्रमण बढ़ने से न्यायपालिका व बार एसोसिएशन सहित अन्य में दहशत का माहौल है।
तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल से जांच में संक्रमित हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी भी पॉजिटिव आई हैं, जो कि सिविल कोर्ट में ही न्यायाधीश हैं। इसके अलावा यहीं पर तैनात एक अन्य जज की रिपोर्ट भी मंगलवार को पॉजिटिव आने से न्यायपालिका में हड़कंप रहा। सभी को सुविधानुसार आइसोलेट कराया गया है।
इसके अलावा रविवार को पुलिस लाइन के दो पुलिसकर्मी, मिल्कीपुर के भदोखरा कुचेरा बाजार में एक, शहर के मऊ शिवाला में एक, फतेहगंज में दो, गन्ना विभाग कार्यालय नियांवा के पीछे एक, बड़ा रमना न्यू कॉलोनी में एक, अमानीगंज कॉलोनी में एक, आदर्श पुरम कॉलोनी में एक, कृष्णा नगर कालोनी में एक, श्रीराम कुंज कालोनी में एक, लवकुश नगर रामघाट में एक, बक्सरिया टोला तुलसी नगर में एक, शहर के रामनगर में एक, मया ब्लॉक के शेरवाघाट में दो सहित अन्य पॉजिटिव आए हैं। इनमें शेरवा घाट के दो मरीजों को अंबेडकरनगर व शेष को होम आइसोलेशन व जिले के कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट कराया गया है।