फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या आ रहे सीएम व डिप्टी सीएम के साथ लगाए गए लाइजनिंग अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बुधवार को देश के 11 राज्यों के मुख्यमंत्री व एक राज्य के उपमुख्यमंत्री अयोध्या में राम लला के दर्शन पूजन को पहुंचेंगे। इनमें से कई मुख्यमंत्रियों के साथ उनका परिवार भी आएगा। जिला प्रशासन ने भ्रमण को आ रहे सीएम व डिप्टी सीएम के लिए अफसरों की तैनाती की है। परिवार सहित आने वाले मुख्यमंत्रियों के साथ इन अफसरों में एक पुरुष और एक महिला अधिकारी को शामिल किया गया, जबकि अकेले आने वाले अतिथि के साथ सिर्फ एक लाइजनिंग अफसर रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की तरफ से जारी आदेश में अयोध्या आने वालों में अरुणाचल के मुख्यमंत्री व उनका परिवार और उपमुख्यमंत्री, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री व उनका परिवार, मणिपुर के मुख्यमंत्री व उनका परिवार, असम के मुख्यमंत्री व उनका परिवार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री व उनका परिवार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री व उनका परिवार, गोवा के मुख्यमंत्री व उनका परिवार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री व उनका परिवार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व उनका परिवार, हरियाणा के मुख्यमंत्री व उनका परिवार, गुजरात के मुख्यमंत्री और बिहार के उपमुख्यमंत्री शामिल हैं। मुख्यमंत्रियों के साथ ही उनके संपर्क अधिकारी भी यहां पहुंच रहे हैं। सभी के अफसरों को बाईपास स्थित एक होटल में पहुंचकर सीएम व डिप्टी सीएम के साथ आ रहे जनसंपर्क अधिकारियों से समन्वय स्थापित करके भ्रमण की सारी व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें