फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
27-अयोध्या-सरयू तट का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व एसएसपी - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। देश में भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार की सुबह अयोध्या आएंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। मुख्यमंत्रियों के करीब साढ़े तीन घंटे के प्रवास के दौरान अयोध्या में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा, वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम स्थल व संबंधित रूट पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को सुरक्षा को लेकर अयोध्या के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षाबलों द्वारा आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। खुफिया इकाईयों द्वारा होटलों, धर्मशालाओं व ढाबों पर ठहरे लोगों पर निगरानी की जाती रही। रेलवे व बस स्टेशनों पर पुलिस के जवान आने जाने वालों पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन

देश में भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार की सुबह अयोध्या आएंगे, यहां उनका स्वागत प्रदेेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं करेंगे। सभी मुख्यमंत्री करीब साढ़े तीन घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। वह रामलला, हनुमानगढ़ी व सरयू तट पर पूजन अर्चन करेंगे। वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। इसको लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, वीवीआईपी के संभावित रूट व कार्यक्रम स्थल पर पहले स्तर में सिविल पुलिस, दूसरे स्तर में एटीएस, सीआरपीएफ व पीएसी व तीसरे स्तर में यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात होंगे। पूरी अयोध्या में खुफिया एजेंसियों का जाल बिछाया गया है। मंगलवार को आईजी कविंद्र प्रताप सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
अयोध्या में वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, रूट रहेगा डायवर्ट
वीवीआईपी के आगमन से करीब दो घंटे पूर्व अयोध्या में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यह प्रतिबंध उनके जाने तक लागू रहेगा। वाहनों के आवागमन के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल के साथ यातायात पुलिस को तैनात किया गया है। टीएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि अयोध्या के प्रमुख चौक चौराहों के साथ प्रवेश द्वारों पर यातायात पुलिस के करीब 60 जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर थ्री लेयर सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। सभी अयोध्या में मौजूद रहेंगे तब तक शहर में वाहनों का प्रवेेेश प्रतिबंधित रहेगा, वाहनों के आने जाने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। हमारा प्रयास है कि कम से कम स्टापेज हो, अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को तकलीफ न हो, इसका भी ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें