फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को आएंगे मुख्यमंत्री, करेंगे रामायण मेले का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 41वें रामायण मेले का आयोजन 27 से 30 नवंबर तक रामकथा पार्क में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने रविवार को रामकथा पार्क का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

रामायण मेले का उद्घाटन 27 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। रामायण मेले में पहली बार राम विवाह उत्सव का भी आयोजन होगा। रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्र ने बताया कि इस बार रामायण मेले को भव्यता देने की कोशिश है।
मेले में हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की 10 दिवसीय प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में समिति द्वारा चित्र वीथिका प्रतियोगिता, रामायण युगीन परिधानोत्सव, लोकनृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन

इसके अलावा रामलीला सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि रामायण मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
रामनगरी में फूड प्लाजा की भी योजना तेजी से मूर्त रूप ले रही है। 27 नवंबर को फूड प्लाजा का उद्घाटन सीएम योगी कर सकते हैं। रामनगरी के रामकथा पार्क के पास फूड हब बनने जा रहा है। जहां पहले चरण में 32 दुकानें तैयार की गई हैं। यहां भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन का स्वाद एक ही स्थान मिलेगा।
वहीं काशी में आयोजित हुए काशी तमिल संगमम के अतिथियों से रामनगरी अयोध्या सोमवार से गुलजार रहेगी। 12 समूहों में 21 से 17 दिसंबर तक यहां आने वाले अतिथियों को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। उनके रुकने, ठहरने, स्वागत की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं।
अतिथियों के स्वागत में पूरे शहर में होर्डिंग्स लगाई जा रही है। जिसमें प्रदेश सरकार की ओर से रामनगरी में उनका स्वागत किया जा रहा है। डीएम नितीश कुमार, एसएसपी प्रशांत वर्मा, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने रविवार को अतिथियों के रामलला दर्शन व सुरक्षा को लेकर खाका तैयार किया।
राम जन्मभूमि परिसर के आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। तय हुआ है कि अतिथियों को क्रॉसिंग-2 प्रवेश मार्ग से राम जन्मभूमि में प्रवेश कराया जाएगा। अतिथियों के रुकने के लिए कई होटल आरक्षित कर दिए गए हैं। एडीएम सिटी सलिल पटेल ने बताया कि 21 नवंबर से 17 दिसंबर तक रोज 216 तमिल अतिथि आएंगे कुल 2500 तमिल अतिथि आने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें