फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा व चोरी की बाइक के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर (अयोध्या)। पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इनायतनगर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के चिखड़ी मोड़ से चोरी की बाइक व तमंचा के साथ चंद्रभान मौर्य को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी ने बताया कि वह सिपाही धर्मेंद्र कुमार, विजय सिंह, शुभम गुप्ता, राजनाथ सिंह व शिवम यादव के साथ गश्त पर थे। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति चिखड़ी चौराहे पर टहलता दिखा, पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। उसे सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। चोरी की एक बाइक भी मिली है। वह कई केसों में आरोपी है, कई बार जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें