फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, 9 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला वन डिपो के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बोलेरो व ऑटो रिक्शा दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला वन डिपो के सामने कुशहरी जंगल के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो लखनऊ की ओर जा रही थी। इस दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने जा रहे एक ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों में बैठे 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसा देख आसपास के लोग व राहगीरों ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को बाहर निकलवाने के बाद सूचना पटरंगा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बनीकोडर भेजवाया। जहां पर इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घायल सभी नौ लोगों की हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि घटना में मृत महिला ई रिक्शा पर सवार थी। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। उसने शरीर पर आसमानी रंग की फूलदार साड़ी है। उसकी व उसके साथ ई रिक्शा में बैठे अन्य घायलों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। शेष घायलों में बोलेरो सवार अशोक तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी, सूरज लाल दुबे पुत्र बिंद्रा प्रसाद, शिवलाल, सुमित व एक चार वर्षीय मासूम निवासी डिडवानिया थाना नवाबगंज जनपद गोंडा व ई रिक्शा चालक अमर सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी ग्राम पूरे चितई थाना असन्दरा जनपद बाराबंकी शामिल हैं। बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें