फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को मंदिर निर्माण का श्रेय लेने का पूरा हक:चंपत राय

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कारसेवकपुरम में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मंदिर निर्माण का श्रेय लेने का पूरा हक है।
विज्ञापन

राममंदिर के हक में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है, तो भाजपा क्यों श्रेय लेती है। इस सवाल के जवाब में चंपत राय बोले कि आज देश में जहां-जहां भाजपा के कार्यकर्ता हैं, 25 साल पहले वे सब आंदोलन के कार्यकर्ता थे।
उन्होंने कहीं न कहीं लाठी खाई होगी, अज्ञातवास में रहे होंगे, किसी ने दुकान बंद की होगी, कोई 1990 कोई 1992 में सौ-सौ किलोमीटर पैदल चलकर आया होगा। ऐसे में से अनेक आज राजनीति में हैं, उन्हें इनका श्रेय लेने का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में चंपत राय ने कहा कि राममंदिर निर्माण का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। इसका संबंध हिंदुस्तान की इज्जत से है, राष्ट्र के गौरव से है, हिंदू समाज की प्रतिष्ठा से इसका संबंध है।
जो अपने पूर्वजों के अपमान को अपमान समझते हैं ऐसे हिंदुओं की इज्जत हिंदुस्तान में ऊंची करने से इसका संबंध है। राममंदिर की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि राममंदिर के फर्श को ऊंचा करने का काम प्रगति पर है।
मंदिर की फर्श को 21 फीट ऊंचा किया जाएगा। बताया कि यह काम पूरा होने में करीब पांच से छह माह लगेंगे। फर्श ऊंचा के बाद राममंदिर के गर्भगृह को आकार देने का काम शुरू होगा।
कहा कि ये मंदिर कंकरीट का नहीं है, पत्थरों को जोड़कर मंदिर बनेगा। मंदिर के नींव में भी पत्थर हैं, फर्श में भी पत्थर है। बताया कि दिसंबर 2023 तक रामलला का दर्शन भव्य गर्भगृह में भक्तों को प्राप्त होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें