अयोध्या में रामलीला के मंचन के दौरान माता सीता के किरदार में अभिनेत्री भाग्यश्री (बाएं)
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में अभी फिल्मी कलाकारों की रामलीला चल रही है। इसमें भगवान राम की पत्नी माता सीता का किरदार अभिनेत्री भाग्यश्री निभा रही हैं। उनका कहना है कि भगवान और माता सीता के बीच जो प्यार है, वैसा हर पति और पत्नी के बीच होना चाहिए।
अभिनेत्री ने कहा कि अयोध्या आकर अभीभूत हूं। भगवान श्री रामचंद्र के आशीर्वाद से ही अयोध्या आई हूं। माता सीता के किरदार को निभाना किसी चुनौती से कम नहीं है। फिर भी मैं अयोध्या की धरती पर माता सीता के किरदार को जीवंत करने का पूरा प्रयास करूंगी।
उन्होंने बताया कि मुझे जैसे ही अयोध्या की धरती पर माता सीता के किरदार को लेकर कहा गया मैंने तुरंत हां कर दिया। शाहरुख खान के बेटे आर्यन के ड्रग्स मामले में फंसने के सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।