कुल 23 केंद्रों पर
परीक्षा संपन्न होगी। इसके पहले एक बार बीएड परीक्षा स्थगित हो चुकी है
जिससे छात्र/छात्राओं को परेशानी हुई थी।
बीएड परीक्षा के लिए
विश्वविद्यालय से संबंद्ध 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। प्रभारी
परीक्षा नियंत्रक एसएस पाल ने बताया कि सोमवार को शुरू होने वाली परीक्षा
की तैयारियां पूरी हो गई है।
साकेत महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रदीप
कुमार सिंह का कहना है कि विद्यालय में परीक्षा को व्यवस्थित और
शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जरूरी प्रबंध किए गए है।