फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में 23 केंद्रों पर हुई परिचालक भर्ती परीक्षा

Sun, 06 Sep 2015 11:05 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अधीनस्थ कर्मचारी चयन सेवा आयोग की ओर से रोडवेज महकमे में परिचालकों की भर्ती के लिए रविवार को  प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए जनपद में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया था।

केंद्रों की निगरानी के लिए आठ सेक्टर तथा 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की थी। कहीं से परीक्षा के दौरान कोई शिकायत न मिलने की बात कही जा रही है।

परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व जयशंकर त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 12 हजार 300 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। परिचालक परीक्षा में लगभग 65 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। जबकि लगभग 35 फीसदी अनुपस्थित रहे। सुबह 10 से 12 बजे के बीच आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र तथा अन्य सामग्री सील करवाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें