इससे युवक को चोटें आने के साथ ही उसके बाएं कान का पर्दा फट गया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करके सिपाही अखिलेश गुप्त व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के मिचकुरही गांव निवास मनोज कुमार यादव ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसके गांव के चौधरी एवं रानी के बीच नाली के विवाद हुआ था।
इसमें चौधरी व उसके साथियों ने रामलली, मीना देवी व कुमारी रेनू को जमकर पीटा था। इससे मीना व रामलली का सिर फट गया था, जिससे वह बेहोश हो गई थीं।
विपक्षियों की दबंगई के चलते गांव का कोई व्यक्ति घायल महिलाओं की मदद को तैयार नहीं था। मनोज का कहना है कि वह हिम्मत करके महिलाओं को लेकर थाने पहुंचा तो वहां विपक्षी कुछ नेताओं के साथ पहले से मौजूद थे।
रिपोर्ट लिखवाने की बात सुनते ही सिपाही अखिलेश गुप्त भड़क गया और लाठी से उसे पीटने लगा। उसके दो अन्य साथियों ने भी लात-घूंसे से जमकर पिटाई की। इससे मनोज के बाएं कान का पर्दा फट गया।