फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या की रामलीला का 26 भाषाओं में होगा लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में होने वाली फिल्मी कलाकारों की रामलीला को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर है। अयोध्या की रामलीला को विश्व की सबसे बड़ी रामलीला का खिताब भी मिल चुका है।
विज्ञापन

इसे पिछली बार 16 करोड़ लोगों ने देखा था। इस बार भी रामलीला का 26 भाषाओं में लाइव प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन-यू-ट्यूब सहित अन्य सोशल प्लेटफार्म पर दुनिया भर के भक्त घर बैठे राम की गाथा का मंचन देख सकेंगे।
अनुमान है कि इस बार करीब 25 करोड़ लोग राम के चरित्र का मंचन देख पाएंगे। अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि इस बार की रामलीला कई देशों में दिखाई जाएगी और 26 भाषाओं में इसका लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन

बताया कि रामलीला का प्रतिदिन लाइव प्रसारण 6 से 15 अक्तूबर तक शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। उधर दूसरी तरफ सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला मंदिर परिसर में रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
इस बार की रामलीला में भी कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए दर्शकों को अनुमति नहीं होगी। सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला को लेकर रामनगरी के संत-धर्माचार्यों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं।
वह स्वयं प्रतिदिन रामनगरी के प्रमुख संत-धर्माचार्यों से मिलकर रामलीला के आयोजन को किस तरह अयोध्या की मर्यादा के अनुकूल किया जाए ताकि पूरे विश्व को एक संदेश जा सके इसको लेकर मंथन करने में जुटे हैं।
उन्होंने बताया कि संतों के सुझाव पर इस बार की रामलीला में तमाम परिवर्तन दिखेंगे। अयोध्या की गरिमा के अनुकूल रामलीला मंचन की पूरी तैयारी की जा रही है। सुभाष मलिक ने बताया कि राम का किरदार इस बार राहुल भूचर निभाएंगे।
सीता की भूमिका मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री निभाएंगी। ये दोनों कलाकार रामलीला में राम व सीता के चरित्र को जीवंत करने में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि भगवान श्रीराम की ड्रेस उनकी सुसराल जनकपुर से तैयार करवाई जा रही है।
माता सीता के कपड़े अयोध्या में ही तैयार किए जाएंगे। बताया कि भगवान श्रीराम के मुकुट और शाही कपड़े भी विशेष तौर पर बनवाए जा रहे हैं। ड्रेस बनवाने की जिम्मेदारी मुंबई के मशहूर ड्रेस डिजाइनर विष्णु पाटिल को सौंपी गई है। मलिक ने बताया कि रावण के कपड़े श्रीलंका में बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें