फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: रामजन्मस्थली पर हो रही अनोखी रामलीला, राम से लेकर रावण तक सभी किरदारों को सिर्फ महिलाएं निभाएंगी

Fri, 05 Jan 2024 01:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या में एक अनोखी रामलीला का मंचन हो रहा है। यह रामलीला अपने आप में अनूठी और खास है। इस रामलीला में हर किरदार को महिलाएं निभाती हैं। यह सभी महिलाएं उत्तराखंड से हैं।
विज्ञापन
महिला रामलीला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह और जोश नजर आ रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या में एक अनोखी रामलीला का मंचन हो रहा है। यह रामलीला अपने आप में अनूठी और खास है। इस रामलीला में हर किरदार को महिलाएं निभाती हैं। यह सभी महिलाएं उत्तराखंड से हैं और ये इनकी 14वीं रामलीला है, जो अलग-अलग शहरों से होती हुई अब अयोध्या पहुंची है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड की नारी सीता और दुर्गा के किरदार में ही नहीं बल्कि अब राम और लक्ष्मण के अवतार में भी नजर आ रही हैं। पुरुषों के एकाधिकार का पर्याय बना दिया गया रामलीला का मंच अब महिलाओं के अभिनय से शोभायमान हो रहा है। बदलते दौर में नारी के सशक्त होने का यह भी एक उदाहरण है।

समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर अपना वर्चस्व स्थापित कर रही हैं। इन दिनों रामजन्मस्थली अयोध्या में हो रही महिला रामलीला इस बात को साबित करती है कि महिलाएं वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इस रामलीला की आयोजक पुनर्नवा महिला समिति हर तरह से समाज के लिए काम करने में जुटी हुई है। समिति की ओर से आयोजित इस महिला रामलीला की खास बात यह है कि इसमें हर किरदार में केवल महिलाऐं ही नजर आ रही हैं। इन महिलाओं से अमर उजाला ने खास बातचीत की।
विज्ञापन


रावण का किरदार निभाने वाली एक महिला ने कहा कि हमने पहली रामलीला के दौरान संकल्प लिया था कि हम 14वीं रामलीला तब करेंगे जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी और भव्य मंदिर बनेगा। 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमारी रामलीला श्रीराम की जन्मस्थली पर हो रही है। रावण के किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि पहले से हम कोई तैयारी नहीं करते। लेकिन हम हमेशा अपना बेस्ट देते हैं। 

राजा जनक का किरदार निभाने वाली एक अन्य महिला ने कहा कि हम जब रामायण में किरदार निभाते हैं तो भूल जाते हैं कि हम महिला हैं, पूरी तरह से किरदार में खो जाते हैं। बाणासुर का किरदार निभाने वाली महिला ने कहा कि हमने बचपन में रामलीला खूब देखी। बड़े हुए तो परिजनों ने बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। हमने कभी नहीं सोचा था कि हम कभी इस तरह से रामलीला करेंगे। हमने कई तरह के नाटक किए। हम जब भी जिस किरदार में होते हैं, उसी किरदार में खुद को ढाल लेते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें