फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या महोत्सव के मंच पर छाए नन्हे कलाकार

विज्ञापन
अयोध्या महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। विभिन्न सामाजिक विषयों पर सजीव प्रस्तुति के साथ अयोध्या महोत्सव का मंच जनजागरण का परिचायक बना। मंच पर मौजूद बच्चे अपनी मनोहारी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को समाज के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराया। कार्यक्रम में लोक गायक विवेक पांडेय व गायिका प्रकृति यादव ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रमों में डीएन किड्स देवकाली के निदेशक अवधेश सिंह व प्रधानाचार्या ज्योति श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना के प्रस्तुति के बाद बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की प्रस्तुति दी।
इंडो अमेरिकन चिल्ड्रन अकेडमी के अंजुन श्रीवास्तव, नैना तिवारी, मेंहदी हसन के साथ स्कूल के बच्चों ने जल ही जीवन है, पानी बचाओं को नाटक की प्रस्तुति करके लोगों को जागरुक किया।
विज्ञापन

भवदीय पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लोकनृत्य की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। केडी अकेडमी छात्रों ने जनजागरुकता जरुरी है नाटक के माध्यम से लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने की शिक्षा दी।
दो जनवरी को राजपाल यादव, तीन को मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति से सजेगा मंच
नए वर्ष में सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रमों में प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुति का गवाह अयोध्या महोत्सव का मंच बनने जा रहा है। अयोध्या महोत्सव न्यास समिति के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि 2 जनवरी को शाम चार बजे प्रसिद्ध फिल्म कलाकार राजपाल यादव ंअयोध्या महोत्सव के मंच पर होंगे। 3 जनवरी को शाम चार बजे लोकगायिका मालिनी अवस्थी अपनी प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें