तारून। ग्राम पचायत बालापुर मजरे भिटवा में खसरा फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसमें खजुलाहट इतना ज्यादा होती है कि बड़े-बड़े दाने हाथ की अंगुलियों में पड़ जाते है इसके बाद फूूटकर असहनीय दर्द होता है। दाने 24 घंटे में ही फफोले का रूप ले रहे हैं। इसके बाद जख्म बन जाता है। पूरे शरीर में जलन होने लगती है।
गांव निवासी अनारकली ने बताया कि सरकारी महकमा ध्यान नहीं दे रहा। स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया गया एक बार आराम होने पर दुबारा हो जा रहा है। परिवार के एक सदस्य के होने के बाद धीरे धीरे पूरे परिवार के सदस्यों को बीमारी हो जा रही है। इसका असर रात्रि के समय ज्यादा हो जाता है। कोई भी चिकित्सक टीम गांव उपचार के लिए नहीं पहुंची है। बच्चों में खसरे का प्रकोप बढ़ रहा है।
गांव के पीड़ितों में रुषमा (7) पुत्री स्व सुरजीत, रूबी (7) पुत्री अजीत, मिसू (2) पुत्र सभाजीत, सभाजीत (25), राजित राम (12) पुत्र स्व सुरजीत, रंगीता (40) पत्नी स्व सुरजीत, शिवानी (5) पुत्री सुरजीत, राधिका (5) पुत्री अजीत हैं।
इसी ग्राम सभा के मजरे नंदापुर के ग्रामीण जैसराज का कहना है कि कुछ दिन खुजलाने की बीमारी परिवार के बच्चो में हो गयी थी। दवा कराया तो ठीक हुई। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. वेद त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ितों के घर भेजकर इलाज कराया जाएगा।