फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर में अजीत व दो सौ मीटर दौड़ में अमित ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल, अयोध्या की ओर से मंडल स्तरीय 72वां प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस पुलिस लाइन अयोध्या में मनाया गया। इसमें मंडल के अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी व बाराबंकी के दो सेक्शन पीआरडी के 110 जवानों ने परेड एवं मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर दौड़ में सुलतानपुर के अजीत व 200 मीटर दौड़ में अयोध्या के अमित प्रथम स्थान पर रहे। एसपी सिटी ने परेड की सलामी ली व विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सौ मीटर की दौड़ के साथ किया गया। जिसमें सुलतानपुर के अजीत प्रताप सिंह प्रथम, अंबेडकरनगर के उमेश कुमार दूसरे स्थान व तीसरे स्थान पर सुलतानपुर के रणजीत तिवारी रहे। 200 मीटर दौड़ में अयोध्या के अमित कुमार प्रथम, सुलतानपुर के मनोज दुबे द्वितीय व अंबेडकरनगर के उमेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। रस्साकशी में अयोध्या विजेता रहा। मार्च पास्ट परेड में अयोध्या प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर सुल्तानपुर व अमेठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को मुख्य अतिथि एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जिला होमगार्ड सहायक कमांडेंट सुनील कुमार व अनिल तिवारी, प्रादेशिक विकास दल जिला युवा कल्याण अधिकारी राजित राम मौजूद रहे। पीआरडी के जवान अमरेंद्र कुमार, महेंद्र प्रताप, श्याम सुंदर, काशी नरेश दुबे, मोहन लाल रावत, हरिहर मौर्या, भरत लाल यादव, भानु प्रताप यादव आदि जवानों द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें