फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : चंपत राय समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अर्जी

Thu, 26 Aug 2021 09:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
चंपत राय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ट्रस्ट की ओर से जमीन खरीदने में घोटाले का आरोप लगाते हुए ट्रस्टी चंपत राय, अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, अनिल कुमार मिश्रा, सब रजिस्ट्रार एसबी सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह की अदालत में अर्जी दी गई है। इस अर्जी को कोर्ट ने बतौर प्रकीर्ण वाद दर्ज करते हुए कोतवाली नगर से एक सितंबर को आख्या तलब की है।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अर्जी देते हुए सब के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके विवेचना करने और दंड प्रक्रिया संहिता के तहत पुलिस से रिपोर्ट मंगाने की गुजारिश की गई है। अधिवक्ता अरुण यादव ने बताया कि गाटा संख्या 242, 243, 244 जो दो करोड़ में खरीदी गई थी उसे ट्रस्ट की ओर से 18 करोड़ में खरीदा गया।

इस जमीन को खरीदने में आरोपियों ने मिलकर ट्रस्ट को दिए गए चंदे की जमकर बंदरबांट की। इस मामले में संजय सिंह ने मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, चंपत राय निवासी राम कचहरी रामकोट, हरीश कुमार पाठक निवासी अमानीगंज कॉलोनी थाना कोतवाली नगर, सुल्तान अंसारी, रवि मोहन तिवारी, सब रजिस्ट्रार एसबी सिंह, दीप नारायण व कुछ अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। अर्जी पर कोर्ट ने प्रकीर्ण वाद दर्ज कर लिया है और कोतवाली नगर से आख्या तलब की है इसमें अगली सुनवाई एक सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें