फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में अंशिका, इंटर में अनुजिया जिला टॉपर

Fri, 09 Jun 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
रिजल्ट देख खुशी से उछल पड़े मेधावी बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर-प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को घोषित परीक्षा परिणाम में बेटियों का जलवा रहा। हाईस्कूल में अंशिका सिंह 92.67 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर रहीं, जबकि इंटरमीडिएट में अनुजिया सोनी ने 93.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में परचम लहराया।
विज्ञापन


हाईस्कूल टॉपर रुदौली तहसील के जनता इंटर कॉलेज, हरदोइया की है, तो इंटर टॉपर शहर के कनौसा कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा है। हाईस्कूल की टॉप थ्री में सना परवीन 91 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे तो विवेक कुमार 90.33 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इंटर टॉप थ्री में 92.20 प्रतिशत अंक पाकर सोनाली त्रिपाठी व रिफत फातिमा दूसरे और 91.20 प्रतिशत अंक पाकर अंकिता वर्मा व विवेक उपाध्याय तीसरे स्थान पर रहे। जिले में हाईस्कूल में 82.46 प्रतिशत और इंटर में 83.79 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के परिणाम को लेकर सुबह से विद्यार्थियों की धड़कनें तेज रहीं। इंटरनेट ढाबों से लेकर कई स्कूलों में भी परिणाम जानने को लेकर दोपहर तक रेला उमड़ पड़ा। परिणाम आया तो ज्यादातर विद्यार्थियों के पास होने से उत्साह छा गया।

कोई मंदिर की चौखट पर माथा नवाते दिखा तो कोई बड़ों व गुरुजनों से आशीर्वाद लेते हुए। जिले में हाईस्कूल परीक्षा में कुल 52 हजार 878 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, मगर करीब चार हजार ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा में बैठे 48 हजार 248 विद्यार्थियों में से 39 हजार 787 पास हुए हैं।

हाईस्कूल के टॉपटेन में कुल 16 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। हालांकि परीक्षा के दौरान जिले में नकल रोकने में असफल प्रशासन पर तमाम सवाल उठते रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत 42 हजार 931 विद्यार्थियों में परीक्षा में 41 हजार 652 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें 34 हजार 899 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें