अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को रुदौली विधानसभा में रैली व जनसभा को संबोधित करेंगे।
पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को रुदौली कस्बे में पूर्वाह्न 11 बजे बीकापुर विधानसभा के प्रत्याशी फिरोज खान गब्बर व रुदौली के प्रत्याशी आनंद सेन यादव की संयुक्त चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए दोनों विधानसभा में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता लगातार जनता से संपर्क कर रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल, जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, जिला सचिव वसी हैदर गुड्डू, वरिष्ठ नेता शैलेंद्र यादव आदि ने शुक्रवार को सभा स्थल का निरीक्षण भी किया।