फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा (अयोध्या)। पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर गनौली गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों को मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप घायल एक युवक ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। तीनों युवक एक ही परिवार के थे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह रुदौली कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव निवासी नितेश कुमार रावत (19) पुत्र परशुराम रावत, राजू (14) पुत्र रामबहादुर व बजरंगी (21) पुत्र रामकुमार एक निमंत्रण में शामिल होने एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर 100 मीटर तक घिसटते चले गए। नितेश और राजू की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि, बजरंगी को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। सूचना पर मौके पर पहुंचे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मृतक के परिवारीजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें