फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल की साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आजादी के 75वें वर्ष पर गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर सशस्त्र सीमा बल की निकली साइकिल यात्रा 1336 किमी की दूरी तय करने के बाद शनिवार को अयोध्या पहुंची। यहां गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में यात्रा के लोगों का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विवि के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह व एसएसपी शैलेश पांडेय सहित अन्य रहे।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल द्वितीय कमान अधिकारी बरजीत सिंह ने बताया गया कि यह साइकिल यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती दो अक्तूबर के अवसर पर विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों से होते हुए राजघाट नई दिल्ली पहुंचेगी। यह रैली भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के साथ-साथ 75 साल की प्रगति और विकास की याद दिलाती है।
उन्होंने बताया कि इस रैली का उद्देश्य देश की जनता एवं युवा वर्ग को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के साथ जोड़ना तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर गुरुनानक देव अकादमी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों, जवानों व स्थानीय नागरिकों द्वारा भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा अयोध्या जनपद गूंज उठा, मानो जैसे पूरा भारत यहीं एकत्र हो गया हो। बाद में एसएसपी शैलेश पांडेय ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें