फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला के लिए बन रहा 84 फीट ऊंचा रथ

विज्ञापन
कर्नाटक में बन रहा रामलला के लिए रथ।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में विराजमान श्रीराम लला के लिए दुनिया का सबसे ऊंचा रथ निर्मित कराया जा रहा है। इस रथ को श्रीराम ब्रह्म रथ नाम दिया गया है।
विज्ञापन

श्रीहनुमद् जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामभक्त हनुमान की जन्मस्थली कर्नाटक में इस रथ का निर्माण कराया जा रहा है। 84 फीट ऊंचे रथ के निर्माण में चार करोड़ की लागत आएगी।
इसके निर्माण में करीब दो साल लगेंगे। रथ तैयार होने के बाद कर्नाटक से अयोध्या तक की यात्रा निकाली जाएगी और अयोध्या लाकर इस श्रीराम ब्रह्म रथ को रामलला को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

श्रीहनुमद् तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि हनुमद जन्मभूमि पंपाक्षेत्र किष्किंधा कर्नाटक की ओर से श्रीहनुमान जी की कृपा से प्रभु श्रीराम के लिए दुनिया का सबसे ऊंचा रथ निर्मित कराया जा रहा है।
हनुमद् जन्मभूमि और श्रीराम जन्मभूमि का त्रेतायुगीन संबंध फिर स्थापित करने के लिए यह रथ निर्मित हो रहा है। रथ की ऊंचाई 84 फीट व चौड़ाई 26 फीट होगी।
इसका निर्माण वसंत पंचमी को पूजन-अर्चन के साथ शुरू कर दिया गया है। इसके निर्माण में टीकवुड की लकड़ी का प्रयोग किया जाएगा। बताया कि रथ का निर्माण पूरा होने में करीब दो साल लग जाएंगे।
रथ तैयार होने के बाद इसे श्रीराम लला को सौंपा जाएगा। इसके लिए कर्नाटक से अयोध्या तक की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि संतों की इच्छा है कि रामनवमी पर्व पर जब ब्रह्मोत्सव का आयोजन होता है, तो इसी रथ पर श्रीरामलला सरकार को विराजमान कर भव्य रथ यात्रा निकाली जाए।
कहा कि रथ निर्माण कर रामलला को सौंपने की इच्छा वे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित रामनगरी के संत-धर्माचार्यों से भी व्यक्त कर चुके हैं। सबकी सहमति के बाद ही इस भव्य श्रीराम ब्रह्मरथ का निर्माण शुरू कराया गया है।
स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने बताया कि रथ के निर्माण में चार करोड़ की लागत आएगी। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रथ होगा। रथ में श्रीराम परिवार को दर्शाया जाएगा, र्स्वण कलश भी होगा।
रथ का सिंहासन नवरत्नों से जड़ित होगा। इसमें तीन हजार टीक वुड की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा। यह लकड़ी न सिर्फ मजबूत होती है, बल्कि आकर्षक भी दिखती है।
रथ में रामकथा का भी चित्रण किया जाएगा। इसके लिए रथ निर्माण करने वाले विशेषज्ञों सहित वास्तुविदों की मदद ली गई है। रथ निर्माण में वास्तु का भी ध्यान रखा जा रहा है।

इस तरह बनकर तैयार होगा श्रीराम ब्रह्म रथ।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें