फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू के घटते जलस्तर से कटान हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हर घंटे एक सेंटीमीटर कम हो रहा पानी
विज्ञापन

फैजाबाद। सरयू नदी का जलस्तर घट रहा है तो कछार क्षेत्रों में कटान तेज हो रही है। इससे आसपास के ग्रामीण खौफजदा हैं। आधे दर्जन से अधिक गांव यहां नदी की कटान की जद में हैं। हर घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से नदी का जलस्तर कम हो रहा है। पिछले 24 घंटे में सरयू का जलस्तर 25 सेमी. कम हुआ है।

केन्द्रीय जल आयोग के नयाघाट अयोध्या कार्यालय के अनुसार, शुक्रवार को शाम चार बजे नदी का जलस्तर 92.210 मीटर रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों पर हुई बारिश के अलावा गिरिजा और बनबसा बैराजों से छोड़ा गया पानी अन्य नदियों में जाने से उत्तर क्षेत्र की नदियों का जलस्तर तेजी से घटने लगा है।
विज्ञापन


गिरिजा बैराज से शुक्रवार को 99,447 क्यूसेक और बनबसा बैराज से 50, 885 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जानकारों की मानें तो इससे नदियों के उफान पर खास फर्क पड़ने वाला नहीं है। वहीं तेजी से कम हो रहे नदी के जलस्तर से सटे भूमि की कटान तेज हो रही है।

यहां रौनाही बंधे के निकट महंगू का पुरवा, अब्बू सराय, सराय नासिर व मुजेहना आदि गांवों में सुबह से पांच से सात बीघा भूमि नदी में समाहित हो चुकी है। यहां के आज्ञाराम यादव व लक्ष्मी सिंह का कहना है कि उनके फूस के छप्पर नदी की धारा बहा ले गई। नदी गांव की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा बिल्वहरि बंधे का करीब पांच मीटर हिस्सा भी कटान की चपेट में है। यहां के दो गांव राय पहलवारा व सरायरासी नदी के निशाने पर है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार नदी की धारा बंधे के किनारों से टकरा कर कटान कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें