फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ व बच्चे समेत 49 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा और असम से मां के साथ आया दो साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उनके साथ-साथ कुवैत, मध्य प्रदेश, पंजाब सहित अन्य जगहों से आए 49 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में सक्रिय संक्रमित 190 हो गए हैं। सामान्य लक्षण होने के कारण सोमवार को मिले सभी संक्रमितों को भी होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा दो दिन से बुखार से पीड़ित थे। उन्होंने भी जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट किया है। कंट्रोल रूम में अधिकांश समय सीएमओ के उपलब्ध रहने के कारण कंट्रोल रूम के सभी कर्मचारियों का भी नमूना लिया गया है। इसके अलावा सोमवार को प्राप्त हुई 4337 लोगों की रिपोर्ट में 49 पॉजिटिव मिले।
रिपोर्ट में असम से आई सदर बाजार कैंट निवासी 34 वर्षीय महिला व उसका दो वर्षीय बच्चा, फतेहपुर से आया खवासपुरा निवासी 36 वर्षीय युवक, मध्य प्रदेश, अमेठी, बस्ती व पंजाब से आए सीआरपीएफ के जवान, कुवैत से आया मवई निवासी 39 वर्षीय अधेड़, लखनऊ से आया रुदौली निवासी 22 वर्षीय युवक सहित रेलवे स्टेशन, रामनगर कॉलोनी, पूरा ब्लॉक में दो-दो पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा देवकाली, रोडवेज, सहादतगंज, पहाड़गंज, कंधारी बाजार, लाजपत नगर, जनौरा, शिव नगर, जिला अस्पताल परिसर, नबीकापुर के भीखी सराय, मसौधा के बनबीरपुर, गौहनिया, ब्रह्म बाबा के पास, मऊ यदुवंशपुर, मानस नगर, मवई ब्लॉक के शेरपुर, पूरा ब्लॉक के श्रीराम पुरम कॉलोनी, सनेथू, सोहावल के बड़ागांव सहित अन्य जगहों पर एक-एक पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें