फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38.6 मिमी. बारिश हुई

Sat, 11 Jul 2015 10:19 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज पुरवा हवा से पूरा बाजार में विशाल इमली का पेड़ मुख्य मार्ग पर जा गिरा। इससे फैजाबाद-अकबरपुर राजमार्ग पर तीन किमी. तक वाहनों का जाम लगा रहा।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में ईदगाह तथा जेल अधीक्षक आवास, भाजपा कार्यालय के पास पेड़ गिर गये। इस बीच दोपहर बाद तीन बजे तक जिले में 38.6 मिमी. बर्षा रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में 15 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने तथा बारिश होने की उम्मीद हैं।

शनिवार को दिन भर हुई तेज व हल्की बरसात से फ्लाई ओवर नवीन मंडी बाईपास के सर्विस रोड, सहादतगंज बाईपास पर फ्लाईओवर के निकट, पुलिस लाइन-रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग, फतेहगंज-देवकाली रोड पर मोहल्ला वजीरगंज और जनौरा में पानी भर गया।
विज्ञापन


कुचेरा बाजार, गौराघाट, हनुमतनगर, रामपुरभगन, मोहतसिमपुर जैसी बाजारों में कीचड़ हो गया। पूराबाजार प्रतिनिधि के अनुसार अकबरपुर-फैजाबाद राजमार्ग पर बाजार के पूर्वी छोर पर शहीद बाबा की मजार के पास भारीभरकम इमली का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया।

इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर तीन किमी. तक वाहनों का जाम लग गया। चौकी प्रभारी संजय कुमार वर्मा, सिपाहियों, वन विभाग कर्मियों और स्थानीय नागरिकों की सहायता से काफी देर बाद मार्ग पर आवागमन बहाल करवा सके।

नगर में जेल अधीक्षक आवास, भाजपा कार्यालय के निकट तथा ईदगाह के पास भी पेड़ गिर गये। वन विभाग कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मार्ग साफ करवाया। पेड़ गिरने की घटनाओं में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन


 मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों डॉ. एके सिंह तथा अमरनाथ मिश्र ने बताया कि जिले में मानसून सक्रिय है। दोपहर बाद तक 38.6 मिमी. वर्षा दर्ज हो चुकी थी। रविवार को भी वर्षा होने की संभावनाएं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें