फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम ने बालिका से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली क्षेत्र का मामला
विज्ञापन

रुदौली (फैजाबाद)। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की मस्जिद के इमाम द्वारा बालिका से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले गुलाम दस्तगीर रसूल उर्फ झगरु (45) गांव में बनी मस्जिद के इमाम हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, गांव की रहने वाली 10 वर्षीय एक बच्ची 8 सितंबर को मस्जिद के इमाम के यहां गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमाम ने अपने घर आई बच्ची से अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की, जिसकी जानकारी बच्ची के परिवारजनों को हुई तो इमाम के खिलाफ शुक्रवार देर शाम कार्रवाई करने के लिए पुलिस को तहरीर दी।

कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी इमाम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें