फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल एक युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

फैजाबाद। कोतवाली नगर अंतर्गत इलाहाबाद रोड पर ब्रह्म बाबा के निकट एक अधेड़ बाइक चालक को एसयूवी ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली नगर क्षेत्र के उसरु निवासी रामचंद्र यादव (50) पुत्र स्वर्गीय छेदीलाल गुरुवार की भोर करीब चार बजे बाइक से अयोध्या जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में ब्रह्म बाबा के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में घायल रामचंद्र को आसपास के लोग जिला चिकित्सालय लेकर गए, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रवीण मौर्या ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन को पूराकलंदर थाना पुलिस ने पकड़कर नगर कोतवाली के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जयपुर निवासी सुनील कुमार (28) पुत्र जगदंबा प्रसाद को बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। यहां उसने उपचार के दौरान बीती रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें