फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग की पिटाई के विरोध में जनौस ने निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अनेक मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, लगाए आरोप
विज्ञापन

फैजाबाद। भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रांतीय आह्वान पर पुरानी मंडी निवासी दिव्यांग आशीष की पिटाई समेत अन्य मुद्दों पर शुक्रवार को गुलाब बाड़ी से चौक, रिकाबगंज, रोडवेज होते हुए विकास भवन तक शिक्षा, रोजगार अधिकार मार्च निकाला गया। विकास भवन पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया।

इस दौरान राज्य सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए दिव्यांग को न्याय दिलाने की भी मांग की गई। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यभान सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश के युवाओं को सरकारें गुमराह कर रही हैं, शिक्षा और रोजगार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


अभिव्यक्ति की आजादी पर हमले हो रहे हैं, जाति-धर्म के नाम पर जनता को लड़ाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष धीरज द्विवेदी ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर डीमए को 35 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है। आलोक पाठक ने प्रदेश में जंगलराज कायम है, अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन


ज्ञापन में वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन पात्र व्यक्तियों के बनाए जाने, पुरानी सब्जी मंडली निवासी आशीष गुप्ता को पुलिस द्वारा पिटाई मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेजने, देवकाली तिराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान हटाये जाने, जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त कराने समेत अनेक मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें