फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शनिवार को पांच महिलाओं समेत एक ही दिन में 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, आइसोलेशन का समय पूरा करने के बाद सात मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। अब जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को 1819 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। सोहावल बाजार व सोहावल ब्लॉक के ठेंउगा में तीन-तीन लोग संक्रमित मिले। सोहावल के ही भदोखर, अलीगंज, ताशीपुर में एक-एक मरीज संक्रमित मिला है। इसके अलावा शहर के राठहवेली, पुलिस लाइन, मसौधा ब्लॉक के मोदहा, पूरे काशीनाथ, भरतकुंड, सरियावां, मिल्कीपुर के बारून और पूरा ब्लॉक के अकबरपुर में एक-एक मरीज संक्रमित पाया गया है। हालांकि, सभी मरीजों में सामान्य लक्षण होने के कारण उन्हें होम आइसोलेशन में ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें