बैडमिंटन में फैजाबाद ने सुल्तानपुर को हराया
फैजाबाद। जिला विद्यालयी क्रीड़ा समिति के संयोजन में संचालित मंडलीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता में फैजाबाद ने बाजी मारी है। बालक वर्ग के अंडर-14 वर्ग व अंडर 19 वर्ग में फैजाबाद ने सुल्तानपुर को पराजित कर दिया। जबकि बालिका वर्ग के अंडर 14 मुकाबले में भी फैजाबाद ने सुल्तानपुर को हराया।
बालक वर्ग के अंडर- 19 वर्ग के खेले गए मुकाबले में फैजाबाद ने सुल्तानपुर को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। फैजाबाद के किसलय पांडेय ने अभिषेक जायसवाल को 21-10, 21-09 से पराजित किया। अंडर-14 बालक वर्ग में अंशू गुप्ता ने सुल्तानपुर के सुमित तिवारी को 21-08, 21-15 से पराजित किया। युगल मुकाबले में विभ्रांश सिंह और निखिल की जोड़ी ने सुति तिवारी और नितेश निशाद की जोड़ी को 21-10, 21-14 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। बालिका वर्ग के अंडर-14 वर्ग के मुकाबले में फैजाबाद की निधि ने सुलतानपुर की अकांक्षा साहू को 21-10, 21-12 से पराजित किया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संदस्य धीरेंद्र प्रताप सिंह , हरिकृष्ण सिंह, शैव्या श्रीवास्तव, अनु अग्रवाल और चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।