फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर दरोगा व दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना शस्त्र तो कोई ईयरफोन लगाकर करता मिला ड्यूटी
विज्ञापन

फैजाबाद। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने को लेकर शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक दरोगा व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। नियांवा चौराहा के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे एक एसयूवी व मोटर साइकिल के बीच टक्कर हो गई।

मोटर साइकिल सवारों ने एसयूवी सवार लोगों पर तीन लाख रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए यूपी-100 पर फोन किया। पुलिस ने उक्त वाहन को पकड़ लिया और पीआरवी प्रभारी ने घटना की सूचना चौकी प्रभारी हसनू कटरा लालधर प्रसाद को दी। चौकी इंचार्ज ने उक्त वाहन को छोड़ दिया, लेकिन किसी उच्चाधिकारी को घटना की सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व गुरुवार को ही देर शाम सावन झूला मेला भ्रमण के दौरान गैस गोदाम चौराहा बैरियर पर तैनात आरक्षी हेमंत सिंह एसएसपी के औचक निरीक्षण में कान में ईयरफोन लगाए तैनाती स्थल पर मिला, जबकि उनवल मंदिर के पास तैनात आरक्षी रोहित कुमार बिना शस्त्र के ड्यूटी कर रहा था। उक्त तीनों पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने शुक्रवार को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें