फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का महान ग्रंथ हैं श्रीमद्भागवत: ज.गु.श्रीधराचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामजन्मभूमि के पक्षकार रहे व निर्मोही अखाड़ा के सरपंच स्व. महंत भास्कर दास के स्मृति पर्व पर नाका हनुमानगढ़ी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास ने किया।
विज्ञापन


प्रथम दिन कथाव्यास ज.गु.स्वामी श्रीधराचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत वैष्णव का परमधन है। श्रीमद्भागवत ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का महान ग्रंथ है जिसमें भक्त व भगवान की परम कथा होती है इसी को भागवत कथा कहते हैं। भागवत कथा के माध्यम से समस्त प्राणीमात्र का कल्याण होता है।

व्यास जी कहते हैं कि सैकड़ों वर्षों से यह पुराण हिंदू समाज की धार्मिक, सामाजिक और लौकिक मर्यादाओं की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता आ रहा है। अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व समाजसेवी सुप्रीम कपूर ने भगवान की आरती कर भक्तों में प्रसाद बांटा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन महंत रामदास ने किया। इस मौके पर यजमान अनिल पांडेय, ब्रह्मानंद शुक्ल, रामानुज शुक्ला, शिवबक्श सिंह, डॉ. सतीश सिंह, डॉ. विक्रमा प्रसाद पांडेय, खुन्नू पांडेय, अधिकारी रामनेवाज दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें