फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में लगी डायलिसिस यूनिट व सिटी स्कैन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भी हो सकेगा गंभीर बीमारियों का इलाज
विज्ञापन

फैजाबाद। लंबे इंतजार के बाद संयुक्त मंडलीय अस्पताल दर्शननगर में डायलिसिस यूनिट और सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। अब जिले में भी हेड इंजरी, मस्तिष्क व किडनी रोग समेत अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज हो सकेगा।

दोनों यूनिटों को स्थापित कर दिया गया है, बस इससे जुड़े कर्मियों के आने का इंतजार है। माना जा रहा है कि दोनों सेवाएं प्रत्येक दशा में अक्तूबर माह में संचालित हो जाएंगी।
विज्ञापन


किडनी की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भी डायलिसिस यूनिट स्थापित होने से काफी सहूलियत मिलेगी। जिले में मेडिकल कॉलेज का हिस्सा बनने के बाद दर्शननगर स्थित संयुक्त मंडलीय चिकित्सालय को तमाम उच्चीकृत सुविधाएं देने की कवायद चल रही है।

इसी मंशा की पूर्ति के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित सीटी स्कैन मशीन व डायलिसिस यूनिट की स्थापना यहां की गई है। ऐसा होने से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, हेड इंजरी के मामलों में व मस्तिष्क की अन्य गंभीर समस्याओं से पीड़ित मरीजों को जांच के लिए लंबा चक्कर काटकर अपनी जेबें ढीली नहीं करनी पड़ेंगी।

अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा मिलने से शरीर के हर हिस्से की अंदरूनी जांच आसानी से हो सकेगी। दर्शननगर स्थित मंडलीय चिकित्सालय में प्रतिदिन एक हजार तक ओपीडी होती है।

वहीं ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन 8-10 दुर्घटना के मामले आ रहे हैं। जांच की सुविधा न होने से इन मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करना मजबूरी होती है या मरीजों को निजी नर्सिंग होम की शरण में जाना पड़ता है।

जिला अस्पताल में स्थापित एकमात्र सीटी स्कैन मशीन भी एक वर्ष से खराब है। इसकी वजह से जिले भर में सीटी स्कैन की सुविधा न होने से मरीज इधर-उधर भटकने को विवश हैं और जिले के अस्पताल सिर्फ मामूली बीमारियों का इलाज कर पाने में सक्षम हैं।

फैजाबाद मंडल होने के कारण यहां गोंडा, अंबेडकरनगर, बस्ती तक के मरीज पहुंचते हैं और सुविधाएं न होने से बैरंग लौटना पड़ता था। किडनी की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भी डायलिसिस यूनिट स्थापित होने से काफी सहूलियत मिलेगी।

अस्पताल में पीपीपी मॉडल की तर्ज पर निजी कंपनी द्वारा डायलिसिस यूनिट स्थापित की गई हैै। वर्तमान में डायलिसिस सेंटर की सुविधा लखनऊ या अन्य जगहों पर मिल रही थी।

जहां मरीज को एक बार डायलिसिस के लिए 1800 से लेकर 25 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इससे रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब यह सेवा मरीजों को मात्र पांच सौ रुपये में ही प्राप्त हो जाएंगी।

इससे मरीजों की बड़ी बचत तो होगी ही, साथ में धक्के भी नहीं खाने पड़ेंगे। यूनिट का संचालन एक निजी करेगी अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी सिर्फ देख-रेख की होगी। साथ ही प्रशिक्षित स्टाफ और इनके रख-रखाव का जिम्मा भी कंपनी का होगा।

मंडलीय संयुक्त चिकित्सालय फैजाबाद के सीएमएस -डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया किजनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी उद्देश्य से सीटी स्कैन व डायलिसिस यूनिट स्थापित की गई है। मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं, बस कर्मचारियों का इंतजार है। अक्तूबर माह में हर हाल में दोनों मशीनें संचालित हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें