फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय ढंग से लापता दो मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने गए दो बालक लापता
विज्ञापन

रानी बाजार (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां मजरे पूरे पहली गांव से बुधवार दोपहर ट्यूशन पढ़ने दो बालक संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिवारीजनों तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में सरियावां गांव के मजरे पूरे पहली निवासी मुरारीलाल ने बताया उनका 12 वर्षीय बेटा सोमदीप व 10 वर्षीय भतीजा संजीव कुमार पुत्र संदीप कुमार बुधवार शाम चार बजे सरियावां चौराहे पर ट्यूशन पढ़ने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने खोजबीन की मगर सोमदीप व संजीव का कुछ पता नहीं चला। गुरुवार शाम तक भी जब दोनों का कुछ पता नहीं चला तो अनहोनी की आशंका से घबराए मुरारीलाल ने पूरा कलंदर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि, गुमशुदगी दर्ज करके दोनों बालकों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें