फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों ने मुख्यमंत्री के आदेश को दिखाया ठेंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ निजी स्कूलों को नोटिस जारी
विज्ञापन

फैजाबाद। मुख्यमंत्री के आदेश पर चल रही जांच में भी आठ निजी स्कूलों ने सूचना नहीं उपलब्ध कराई है। नगर शिक्षा अधिकारी ने इन स्कूलों को फिर नोटिस जारी करके अंतिम चेतावनी दी है।

नगर शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने उदया पब्लिक स्कूल पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, द कैंब्रियन स्कूल सहादतगंज, टाइनी टाट्स सहादतगंज, अवध इंटरनेशनल स्कूल दर्शन नगर, सनबीम स्कूल रायबरेली रोड, जेबीए एकाडमी गद्दौपुर, कनक किड्स पंचकोसी परिक्रमा मार्ग व न्यू वेब एकेडमी को दोबारा नोटिस जारी कर आठ बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


इसमें कहा है कि, शिकायती पत्र में उल्लिखित मामलों की बिंदुवार साक्ष्य सहित सूचना उपलब्ध नहीं कराकर भ्रामक व अन्य सूचनाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जबकि प्रश्नगत प्रकरण मुख्यमंत्री केस स्तर से संदर्भित है।
विज्ञापन


नोटिस में चेतावनी दी गई कि तीन दिन में सूचनाएं नहीं देने पर मुख्यमंत्री को आपके विरुद्ध कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि, शिकायतकर्ता मनीष पांडेय ने निजी स्कूलों के खिलाफ मनमानी फीस लेने संबंधी शिकायतें की थीं। मामले मेें पांच स्कूलों ने भ्रामक जानकारी दी तो तीन स्कूलों ने कोई जवाब ही नहीं दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें