अयोध्या। जिले में रविवार को 101 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें देहरादून, गुरुग्राम, आगरा, मुरादाबाद, दिल्ली, लखनऊ, नोएडा सहित अन्य जगहों से आए 15 यात्री भी शामिल हैं।
वहीं, 64 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। कुल सक्रिय मरीज 622 हो गए हैं। जिले में लगातार तीसरे दिन रविवार को भी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 100 के पार रही।
सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को प्राप्त हुई 4018 लोगों की रिपोर्ट में 101 संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट में दिल्ली से आई श्रृंगार हाट निवासी महिला, मुरादाबाद से आई महाजनी टोला निवासी महिला, आगरा से 12 जनवरी को आया धनीराम का पुरवा निवासी युवक, गुरुग्राम से आए हैदरगंज निवासी दो युवक, देहरादून से आए बल्ला हाता रिकाबगंज निवासी दंपति, नोएडा से आया मवई कला निवासी युवक, गाजियाबाद से आया सिरसा नियाजपुर निवासी एक युवक व लखनऊ से अलग-अलग तिथियों में आए पांच लोग संक्रमित मिले हैं।
जिला चिकित्सालय के एक नेत्र सर्जन व मेडिकल कॉलेज के दो स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित मिले हैं। हैदरगंज थाने में एक साथ आठ लोगों के पॉजिटिव आने से हड़कंप रहा।
इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के हैदरगंज में पांच, पूरा ब्लॉक के नरियांवा में चार, रिकाबगंज में तीन, बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर, नाका, अमानीगंज, कैंट, पलिया, सीआरपीएफ कैंप मसौधा, गंजा, मया के अमसिन, बबुआ पुर में दो-दो संक्रमित मिले हैं।
महाजनी टोला रामनगर देवकाली कजियाना, रामकोट, टेढ़ी बाजार, रानोपाली, राठ हवेली, अब्बू सराय, वशिष्ट कुंड जनौरा, राघव बिहार, मुगलपुरा, लवकुशनगर सहित अन्य जगहों पर एक-एक पॉजिटिव मिले हैं। दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती किया गया है, शेष होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।