फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद की सीमाएं सील, हाईवे भी बंद

Thu, 17 Oct 2013 12:06 AM IST
अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अयोध्या के रामसेवकपुरम में 18 अक्तूबर को संकल्प सभा करने पर अड़ी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को रोकने के लिए सूबे की सरकार ने सख्त इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


नए प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्त के आदेश पर फैजाबाद जिले की पूरी सीमाएं बृहस्पतिवार दोपहर से सील हो जाएंगी। साथ ही फोरलेन हाईवे भी बाराबंकी, बस्ती-गोंडा और सुल्तानपुर के रास्ते डायवर्ट रहेगा।

पूरे जोन में विहिप-भाजपा नेताओं पर कड़ी नजर रखने और अयोध्या जाने की कोशिश करने पर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।

84 कोसी परिक्रमा की तरह रेल प्रशासन से भी मदद मांगी गई है। सिर्फ एंबुलेंस और बेहद मजबूर लोगों को ही जांच-पड़ताल के बाद जिले में घुसने की इजाजत होगी। हालांकि डीएम विपिन द्विवेदी ने जिले में आम जनजीवन व कामकाज सामान्य रखने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


इस बीच बुधवार शाम पुलिस और रेजीडेंट मजिस्ट्रेट ने छापामारी कर रामसेवकपुरम से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कई धर्मशालाओं की भी जांच की।

मंदिर आंदोलन से जुड़े महंत नृत्यगोपालदास, पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती, पूर्व मंत्री लल्लू सिंह, विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय व केंद्रीय टीम के सक्रिय नेताओं समेत 52 लोगों को पाबंद करने की कार्यवाही चल रही है। इनकी एहतियातन गिरफ्तारी अथवा नजरबंदी भी हो सकती है।

विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि पकड़े गए दो मूर्तिकार असम निवासी रणजीत मंडल, अयोध्या के हनुमान यादव और एक गेटमैन शिवनाथ पांडेय शामिल हैं। आरोप लगाया कि प्रशासन की कार्रवाई समाज को भड़काने वाली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी कीमत पर संकल्प सभा नहीं रोक सकती। रामसेवकपुरम में कार्यकर्ता जुटेंगे, प्रशासन रोकेगा तो गिरफ्तारी देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें