फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फेसबुक पर दिल दे बैठी, शिक्षिका घर नहीं लौटी

Sat, 27 Jul 2013 01:49 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के झांसी में फेसबुक पर चेटिंग करते-करते एक शिक्षिका पंजाब के युवक को दिल दे बैठी। ऑनलाइन जिंदगी भर साथ निभाने का दोनों ने फैसला कर लिया।
विज्ञापन


इसका खुलासा तब हुआ जब 13 जुलाई को स्कूल पढ़ाने गई शिक्षिका लौटकर घर नहीं आई। इस मामले की रिपोर्ट थाना सीपरी बाजार में शुक्रवार को नामजद कराई गई है।

सीपरी थाना क्षेत्र स्थित चमन गंज सतीश नगर निवासी एक युवती एक स्कूल में शिक्षिका थी। वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद करीब डेढ़ बजे तक घर आ जाती थी।

13 जुलाई की दोपहर दो बजे तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। कुछ देर बाद परिजन उसे तलाशते हुए स्कूल पहुंचे तब पता चला कि वह स्कूल आई ही नहीं थी।

परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह स्विच आफ मिला। परिजनों ने शिक्षिका की सहेलियों से संपर्क किया तो उन्हें किसी युवक से प्रेम संबंध होने की भनक लगी।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने उसका फेस बुक एकाउंट खंगाला तो उसमें पंजाब के गुरदासपुर निवासी सौरभ जैन से कई-कई घंटे चेटिंग होने का विवरण मिला।  सौरभ जैन का मोबाइल नंबर भी मिल गया।

जब परिजनों ने उक्त नंबर पर संपर्क किया तो वह भी स्विच आफ मिला। इसके चलते शुक्रवार को शिक्षिका की मां ने सीपरी थाने में पंजाब के सौरभ जैन के खिलाफ धारा 366 का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि सौरभ ने फेसबुक के जरिए उनकी बेटी को बताए स्थान पर आने के लिए उत्प्रेरित किया है। इस मामले को दर्ज करके पुलिस ने शिक्षिका की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें