अमन चैन को पलीता लगाने की फिराक में लगे खुराफाती ने फेसबुक पर एक धर्म के बारे में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी लिख दी, जिसको पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तरप्रदेश के बागपत निवासी संजय पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक धर्म के बारे में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
इसका पता चलने पर पुलिस के पास शिकायतें पहुंचने लगीं। अफसर तुरंत हरकत में आए। उसने टिप्पणी के लिए अपनी आईडी का इस्तेमाल किया।
पुलिस ने थोड़ी ही देर की जांच पड़ताल में उसका नाम पता मालूम कर लिया।
एसओ मुनेंद्र सिंह ने बताया कि संजय कुमार के खिलाफ पुराना कस्बा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव की ओर से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराएं (153 ए, 295) और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर, संजय कुमार पुलिस हिरासत में भी उल्टी सीधी बातें करता रहा।
उसने यह स्वीकार किया कि यह खुराफात उसी की है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि फेसबुक पर और भी आपत्तिजनक तस्वीरें हैं। पुलिस उन पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?