फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर मिला एकाउंट तो होगी कार्रवाई!

Wed, 07 Aug 2013 01:40 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद के दून वैली पब्लिक स्कूल ने एक ऐसा फरमान सुनाया है, जिसके बाद से बच्चे टेंशन में हैं। दरअसल, स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यदि स्कूल के किसी भी छात्र-छात्रा का सोशल साइट या फेसबुक पर एकाउंट मिला तो उसे स्कूल से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के भारत में करीब 7.8 करोड़ यूजर्स हैं, इसी का परिणाम है कि पिछले दिनों हुए सर्वे में बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत त्रुटियां बताकर इनाम पाने वालों की लिस्ट में भारतीय दूसरे नंबर पर पहुंच गए, लेकिन मंगलवार को स्कूल प्रबंधन ने निर्देश दिया है कि यदि किसी छात्र-छात्रा का फेसबुक पर एकाउंट बना मिला तो उसके खिलाफ स्कूल स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

यानि उसे स्कूल से बाहर भी किया जा सकता है। स्कूल प्रबंधन के इस फरमान से छात्र-छात्राएं टेंशन में हैं। उधर, इस संबंध में स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बच्चों को अनुशासन में रखने के लिए इस तरह का कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फेसबुक के बहाने बच्चे इंटरनेट का दुरुपयोग कर रहे हैं। साथ ही जो समय पढ़ाई में लगाना चाहिए, वह साइबर कैफ और मल्टीमीडिया मोबाइल की स्क्रीन देखने में निकाल देते हैं।

इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। बच्चों का ध्यान पढ़ाई की ओर आकर्षित करने के लिए ही इस तरह के निर्देश दिए गए हैं। यदि इसके बावजूद भी किसी बच्चे का एकाउंट पाया जाता है तो उसके खिलाफ निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें