फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सिर में लगी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला छंद में कटिया डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसी दौरान एक छत पर खड़े होकर विवाद देख रहे युवक के सिर में गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी का कहना है कि दोनों पक्षों के हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र ग्राम नगला छंद में लाल बहादुर और धीरेंद्र सहित गांव के अन्य लोग बिजली लाइन में कटिया डाले हुए थे। गुरुवार एक कटिया का तार टूट कर नीचे गिर गया। इस दौरान गांव के ही शंभू और छोटू बाइक से निकले तो तार उनकी बाइक में फंस गया, जब उन्होंने दूसरे पक्ष से तार हटाने को कहा तो विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों की से लगभग एक दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए और फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान छत पर खड़े गांव के ही मोहित (20) पुत्र स्वर्गीय दिनेश यादव के सिर पर गोली लग गई। मोहित के परिजन उसे लेकर सैफई पीजीआई पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश और एसपी सिटी कपिल देव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से पूछताछ जारी है। वहीं हमलावर दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें