फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मंगलवार को होगी इटावा में साप्ताहिक बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में अब रविवार की जगह मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। जसवंतनगर का बाजार भी मंगलवार को ही बंद रहेगा। बकेवर व लखना में कुछ प्रतिष्ठान मंगलवार और कुछ शुक्रवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन

इटावा शहर के बाजार में अभी तक रविवार को साप्ताहिक बंदी होती थी। उप्र उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पिछले दिनों जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देक साप्ताहिक बंदी मंगलवार को करने की मांग की थी। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी करने पर संगठन के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने अधिकारियों का आभार जताया है।
संवाद प्रतिनिधि जसवंतनगर के अनुसार नगर में भी मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। बंदी कराने के आदेश जिला प्रशासन ने एसडीएम को दिए हैं। एसडीएम ने ईओ नगर पालिका को साप्ताहिक बंदी का पालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि बकेवर के अनुसार लखना और बकेवर में मंगलवार व शुक्रवार को दो दिन अलग-अलग प्रतिष्ठानों के लिए बंदी तय की गई है। लाउडस्पीकर से बाजारों में इसकी घोषणा भी करा दी गई है। बकेवर नगर पंचायत ईओ अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सभी दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे।
मंगलवार को आटा चक्की ,कार सर्विस स्टेशन, धातु के बर्तन बनाने वाले उद्योग ,पावर लूम स्पेलर, एवं आरा मशीन के साथ साथ सरकारी राशन की दुकानें बंद रहेंगी। ईओ लखना देवेंद्र कुमार ने बताया कि बकेवर की भांति ही लखना में बंदी की व्यवस्था रहेगी। बंदी का उल्लंघन करने पर दुकान मालिक से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें