फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। थाना क्षेत्र के चंबल रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से सोमवार को बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हादसे के वक्त बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। नगला चौप निवासी आमिर खान (20) और नसरू बाइक से सोमवार को गांव से कस्बा बाजार की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान चंबल रोड पर हनुमंतपुरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछल कर बाइक से सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर भाग गया। हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने इस्लाम के बेटे आमिर को मृत घोषित कर दिया, जबकि नसरू की हालत गंभीर है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अथवा घायल के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें