फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, शव खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी दो दिन से लापता चल रहे युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने शव का शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह अभी पता नहीं चल सकी है और न ही परिजनों ने कोई वजह बताई है। मंगलवार को सुबह किसी ने खेत में युवक का शव पड़ा होने की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त करवाई।
परिजनों की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। राहतपुरा स्थित कांशीराम कॉलोनी ब्लाक तीन निवासी मोहम्मद अली का बेटा सैफ अली उर्फ लल्ला (22) मजदूरी करता था।
विज्ञापन

वह अपनी मां से 20 रुपये लेकर रविवार को शाम को थोड़ी देर में लौट आने की कहकर घर से निकला था। उसके बाद वह लौटकर नहीं आया। मंगलवार को उसका शव आश्रम पद्धति स्कूल के पास भगवान राजपूत के खेत में मिला।
मंगलवार को लगभग साढ़े ग्यारह बजे किसी व्यक्ति ने 112 पर फोन करके सूचना दी कि खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। 112 नंबर से सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने उसकी पहचान सैफ अली के रूप में की। पुलिस को मौके से एक ईंट बरामद हुई है, जिसमें खून लगा हुआ है।
सैफ के सिर में चोट है, इसके अलावा उसका गला रेतने की आशंका है। उसके गले पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस को तलाशी में उसकी जेब से गांजा और चिलम मिली है।
साथ ही देसी शराब का एक खाली क्वार्टर भी मिला है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव की हालत देखकर लग रहा कि 20 घंटे पुराना है। पिता ने इस मामले में तहरीर दी है।
हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पिता ने बताया कि सैफ उसका बड़ा बेटा है। उसके दो छोटे बेटे और हैं। बताया कि दो दिन से एक युवक सैफ अली के साथ गालीगलौज कर रहा था, यह बात पुलिस को बता दी गई है। पिता ने बताया कि सैफ गांजे का नशा करने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें